राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
31-Jul-2024 11:09 AM
By First Bihar
SARAN : बिहार के बारे में आए दिन लोगों से यह सुनने को मिलता है कि यहां अधिकारियों को खुश किए बिना आपका कोई भी काम समय पर नहीं हो सकता। लिहाजा यहां के लोगों को यह मालूम है कि यदि उन्हें अपना काम जल्दी में करवाना है तो अधिकारियों की आवभगत करना ही पड़ेगा। भले ही इसके तरीके अलग -अलग पद के लिए बदल जाए । अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आया है। जहां एक अधिकारी के तरफ से काम के लिए रुपए लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, छपरा के तरैया प्रखंड की सीओ श्रेया मिश्रा किसी से पैसे ले रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब का और कहां का है इसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा 500 रुपये के नोट का बंडल ले रही हैं। हालांकि,इस वीडियो में उन्हें पैसे देने वाले का चेहरा नहीं दिख रहा है। लेकिन, यह मालूम चल रहा है कि किसी काम को लेकर पैसों के लेनदेन से संबंधित बातें हो रही हैं।
वहीं, 500 रुपये का बंडल लेते हुए सीओ पूछती हैं कि कितना है तो देने वाले ने बताया 21 है। इसी तरह दोनों के बीच कुछ-कुछ और बातें होती हैं। उसके बाद अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने पैसे देने वाले से किसी मामले पर पूछा कि इसका क्या हुआ है? इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि 10 दिया है। 25 आपका रहेगा। इस पर श्रेया मिश्रा कहती हैं कि थोड़ा बढ़ा के दीजिए।थोड़ा सा भी कर दीजिए। इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि हमको कुछ रियायत रहेगा तब न। हम लोग तो साथ ही रहेंगे। इस तरह और भी बातें होती हैं।
उधर, वायरल वीडियो को लेकर तरैया की अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि वह इस संबंध में कुछ नहीं कह सकती हैं। उन्होंने बताया कि पुराना वीडियो है। दो-ढाई साल पहले किसी प्रखंड का है जिसे वायरल किया गया है। प्रेशर देने के लिए वायरल किया जा रहा है। जब एडीएम अपर समाहर्ता एसएस पांडेय से बात की गई तो उन्होंने छुट्टी पर जाने की बात कह कर कुछ कहने से बचते दिखे।