शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
23-Sep-2023 04:19 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार की पुलिस अपनी फजीहत खुद करा रही है। पिछले दिनों थाने से शराब की तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस की खूब फजीहत हुई थी। अब एक बार फिर मुजफ्फरपुर से पुलिस की लापरवाही की एक बानकी देखने को मिली है, जहां पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शातिर चोरों थाना के मालखाना में घुसे और वहां रखी जब्त शराब के कार्टन को ले भागे और इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी।
दरअसल, शुक्रवार की रात भीषण बारिश की वजह से सिकंदरपुर ओपी के पुलिसकर्मी थाने में दुबके हुए थे। इसी दौरान शातिर चोर वेंटिलेटर काटकर मालखाने के भीतर घुस गए और वहां रखी शराब की 5 पेटियों समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बारिश के कारण थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार की सुबह जब पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिले के बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है वहीं शराब की दो पेटियों को बरामद कर लिया है हालांकि शराब की तीन पेटियां अब भी नहीं मिल सकी हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है हालांकि इस घटना को लेकर जिले में चर्चा का बाजार गर्म है और इस बड़ी लापरवाही को लेकर लोग कह रहे हैं कि बिहार पुलिस और कितनी फजीहत कराएगी?