ब्रेकिंग न्यूज़

JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट

किसानों के लिए बड़ी योजना की आज शुरुआत करेंगे PM मोदी, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भी करेंगे शिलान्यास

29-Feb-2020 09:39 AM

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों के लिए बड़ी योजना की शुरुआत करेंगे. पीएम किसान योजना के तहत सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाने का अभियान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लांच करेंगे. पीएम किसान योजना के एक साल पूरे होने के अवसर पर 10 हजार किसान उत्पादक संगठनों की शुरुआत भी प्रधानमंत्री करेंगे. पीएम मोदी ने खुद कहा है कि सरकार के इस फैसले से उत्पादक संगठनों के जरिए किसानों को तकनीकी वित्तीय सहयोग और बाजार पहुंचे में मदद मिलेगी. 

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्रकूट से इस अभियान की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी इसके अलावे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भी शिलान्यास करेंगे. बुंदेलखंड के विकास के लिए इसे एक बड़ी परियोजना के तौर पर देखा जा रहा है।. 

पीएम किसान योजना के तहत लगभग साढ़े 8 करोड़ लाभार्थियों में से साढ़े 6 करोड़ से अधिक किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड है। सरकार का लक्ष्य अभियान चलाकर शेष बचे दो करोड़ किसानों को भी क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने का है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 6 हजार रुपए प्रति वर्ष आर्थिक मदद के तौर पर दी जाती है। सरकार किसानों को यह आर्थिक मदद 2-2 हजार रुपये तीन बार चार माह की किस्तों में देती है।