Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
25-Oct-2020 10:18 PM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है. इसी कड़ी में किशनगंज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. किशनगंज पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान एक वाहन से कैश 2.90 लाख रुपये बरामद किये. इसके साथ-साथ चांदी के आधा दर्जन कप भी बरामद कए गए. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मामला किशनगंज के पौवाखाली थाना का है. जहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. ठाकुरगंज प्रखण्ड के एलआरपी चौक में वाहन चेकिंग के दौरान 6 चांदी के कप और 290000 रुपए कैश बरामद किया गया. इस कार्रवाई में एफ एस टी, एस एस टी, स्थानीय थानाअध्यक्ष इकबाल खान दल बल के साथ इसके अलावा, ठाकुरगंज अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत भी मौजूद रहे.
अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि सभी वस्तुओं को जब्त कर जब्ती सूची बना ली गई है और आगे विधिसम्मत कारवाई की जाएगी. वहीं वाहन और इन वस्तुओं के मालिक सुमित ने बताया कि वे देहरादून से सिलीगुड़ी अपने चाय बागान का रहे थे और उन्हें नहीं मालूम था कि बिहार में चुनाव के कारण इतने रुपए लेे जाना मना है.