ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / RJD के राज में शहाबुद्दीन को मिलता था राजनीतिक संरक्षण, नीतीश कुमार ने...

RJD के राज में शहाबुद्दीन को मिलता था राजनीतिक संरक्षण, नीतीश कुमार ने भेजा जेल

15-Oct-2020 03:01 PM

ROHTAS: चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज आरजेडी वाले विकास का नया नक्शा लेकर आ रहे हैं. उन्हें नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि मोदी जी ने उन्हें भी विकास का अर्थ सिखा दिया है. आरजेडी वही दल है जिसके राज में शहाबुद्दीन को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा. नीतीश कुमार की जब सरकार आई तब शहाबुद्दीन को जेल भेजा गया.

56 इंच का सीना वाला ही गरीबों का करेगा सेवा

गरीबी की सेवा करना इतना आसान नहीं है. गरीबों की सेवा सिर्फ 56 इंच के सीना वाला पीएम मोदी ही कर सकते हैं. नड्डा ने कहा कि जब मैं बिहार आता हूं, तो मुझे लगता है जैसे मैं अपने घर आया हूं. मैंने राजेन्द्र प्रसाद जी की अंत्येष्टि भी देखी है और जयप्रकाश नारायण जी के आंदोलन का साक्षी भी रहा हूं. मैं जब भी बिहार आता हूं तो प्रेरणा से ओत-प्रोत हो जाता हूं. जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव में बड़ी-बड़ी बातें बोलती जाती है. ऐसे में वोटर समस्या को भूल जाते हैं. लेकिन मैं वोटरों से कहना चाहता हूं कि वह आगे चलकर क्या करेगा. उस प्रत्याशी और पार्टी को देखिए की उसने पिछली बार क्या किया है. उस आधार पर ही उसको वोट दे. चुनाव में बड़े-बड़े वादे करके लोगों को लुभाया जाता है. कई बार तो वोटर पशोपेश में पड़ जाते है.



नीतीश ने भेजा जेल
नेजपी नड्डा ने कहा कि आज आरजेडी वाले विकास का नया नक्शा लेकर आ रहे हैं. उन्हें नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि मोदी जी ने उन्हें भी विकास का अर्थ सिखा दिया है. आरजेडी वही दल है जिसके राज में शहाबुद्दीन को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा. नीतीश कुमार की जब सरकार आई तब शहाबुद्दीन को जेल भेजा गया.


news image


राम मंदिर की आई याद
जेपी नड्डा ने कहा कि वर्षों से हम सभी की इच्छा थी कि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो. कांग्रेस पार्टी इसको लटकाना, अटकाना, भटकाना करती थी. हम धन्यवादी हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया, नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया और अब भव्य राममंदिर का निर्माण होगा. नड्डा ने कहा कि अगर उजाले की इज्जत करनी है, को अंधेरे की कठिनाई को पहचानना होता है. विकास करना है तो विकास के विरोधियों को भी पहचानना जरूरी है. लालू राज में बिहार में सिर्फ 24 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली थी. आज शत-प्रतिशत बिजली है. तब बिहार का बजट 24 हजार करोड़ रुपये था. आज 2 लाख 20 हजार करोड़ रुपये का बजट है. ये बिहार का विकास है.