बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
28-Jan-2024 10:10 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: 29 जनवरी दिन सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत बंगाल के सोनपुर एवं इस्लामपुर होते हुए बिहार के सीमांचल जिला किशनगंज फरिंगोला से पदयात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद जिले के कैल्टेक्स चौक में स्थानीय लोगों के द्वारा अभिवादन होगा। फिर धरमगंज चौक से स्टेशन, सर्विस रोड, बस स्टैंड से पद यात्रा करते हुए लोगों से मिलेंगे।
खगड़ा स्थित स्टेडियम में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसे लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। विशाल मंच को सजाया गया है। कार्यक्रम के प्रभारी कैशर कुमार सिंह ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशनगंज के लोग राहुल गांधी के स्वागत करने के लिए पलके बिछाकर बैठे हैं। पिछले 9 दिनों से कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता 24 घंटे इस यात्रा को सफल बनाने में लगे हैं।
बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके अध्यक्ष और पूरी टीम एवं बिहार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह और उनकी पूरी टीम एक दूसरे से फ्लैग एक्सचेंज करेंगे। बंगाल की टीम अपना फ्लैग जो यात्रा मणिपुर से चली है जो मुंबई तक जाने वाली है। उस फ्लैग को आज के शिरोमणि में हैंड ओवर करेंगे। उसके बाद हमारे नेता विशाल गैदरिंग एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी जी 10:15 में स्टेडियम में पहुंचेंगे और यहां वे 35 से 45 मिनट तक रुकेंगे लोगों से मिलेंगे। फिर यह यात्रा हलीम चौक होता हुआ, बुढीमारी में लंच करेंगे। फिर मस्तान चौक, रहमत पड़ा, मस्जिद गर, सोथा, काजलामनी , उठी मेरी होते हुए शीतल नगर पहुंचेंगे।
