ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान

Home / news / देशभर में ट्रैक्टर मार्च करेंगे किसान, नए क्रिमिनल लॉ के खिलाफ दिल्ली कूच...

देशभर में ट्रैक्टर मार्च करेंगे किसान, नए क्रिमिनल लॉ के खिलाफ दिल्ली कूच करने की तैयारी

22-Jul-2024 08:05 PM

By First Bihar

DESK: किसान संगठनों ने एक बार फिर से बड़े आंदोलन का एलान कर दिया है। देशभर के किसान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आगामी 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च करेंगे। तीन नए क्रिमिनल लॉ के खिलाफ किसान दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन का एलान किया है।


किसान संगठनों ने किसानों से संघु और शंभू समेत दिल्ली के सभी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। किसान संगठनों ने ट्रैक्टर मार्च के साथ साथ नए क्रिमिनल कानूनों की कॉपी जलाकर विरोध जताने का फैसला लिया है। किसान 1 अगस्त को मोदी सरकार की अर्थी जलाएंगे। 


इस दौरान जिला मुख्यालयों पर एमएसपी पर कानूनी गारंटी के लिए प्रदर्शन करने का भी एलान किया गया है। देशभर के किसानों से केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने को कहा गया है। बता दें कि किसान शंभू बॉर्डर पर लंबे समय से डटे हुए हैं। किसान संगठनों ने सभी किसानों को दिल्ली के बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की है।


किसान संगठनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टेनी के बेटे को बेल देने की भी निंदा की है। मंत्री के बेटे पर लखीमपुर में किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है। बता दें कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने सरकार को एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर को खोलने का आदेश दिया था लेकिन हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है।