क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
04-Jun-2020 11:35 AM
DESK : एक किसान फसल बोने के लिए अपनी खेत की जुताई कर रहा था, तभी उसे जमीन के नीचे से सोने का खजाना मिल गया. मामला तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जहीराबाद की है.
यह कहानी भले ही फिल्मों की लग रही है, लेकिन यह सच है. रिपोर्ट के अनुसार जहीराबाद के येर्रागद्दापल्ली के रहने वाले याकूब अली फसल बोने के लिए खेतों की जुताई कर रहे थे. इसी दौरान उनका हल किसी धातु से टकराया. इसके बाद जब उन्होंने वहां की मिट्टी हटाई तो उन्हें तीन कांसे के बर्तन मिले, जिसमें सोने के आभूषण भरे थे. वहीं इसके साथ ही खुदाई के दौरान कई एंटीक्स भी मिले.
इसके बाद किसान याकूब अली ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और रेवेन्यू के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जब वहां की मिट्टी हटाई तो सोने के सिक्के भी मिले. मिली जानकारी के अनुसार अबतक पुलिस को वहां से 25 सोने के सिक्के, गले के आभूषण, अंगूठियां, पारंपरिक बर्तन मिले हैं. इन सब को पुरातत्व विभाग के पास जांच के लिए भेज दिया गया है. जांच के बाद ही इसकी सही जानकारी मिल पाएगी.