LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
29-Jan-2021 12:15 PM
PATNA : बिहार विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों पर जबरदस्त हमला बोला है. शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों ने किसान आंदोलन को स्पॉन्सर किया. यह बात अब जगजाहिर हो चुकी है कि किसान आंदोलन और संगठनों के पीछे कौन लोग खड़े थे, किस तरह केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रायोजित आंदोलन खड़ा किया गया.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली पुलिस के ऊपर जिस तरह 26 जनवरी के दिन किसान आंदोलन से जुड़े लोगों ने हमला किया, लाल किले पर उपद्रव मचाया, उसके बाद अब कहने को कुछ भी नहीं बचा है. दिल्ली पुलिस पर किसानों का हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. शाहनवाज ने कहा कि उनकी सुरक्षा में भी दिल्ली पुलिस के ही जवान रहते हैं और उन्हें इस बात से बेहद तकलीफ पहुंची है लेकिन दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद खुलासा हो जाएगा कि आखिर इस पूरे आंदोलन के पीछे कौन लोग खड़े थे.
राकेश टिकैत को लेकर टिप्पणी करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राकेश टिकैत बीती रात आंसू बहा रहे थे लेकिन 26 जनवरी को जब दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान उपद्रव मचाया गया, दिल्ली पुलिस के जवानों को निशाना बनाया गया, उनके सामने तलवार लेकर किसान खड़े नजर आए, उस वक्त राकेश टिकैत कहां थे.