BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
31-Jul-2023 03:27 PM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड के किंग खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का पहला सॉन्ग 'जिंदा बंदा' आज रिलीज हो गया है। इस बात का खुलासा खुद बॉलीवुड सुपरस्टार ने किया था कि ‘जवान’ का पहला सॉन्ग ‘जिंदा बंदा’ आज रिलीज होगा। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखकर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। इस गाने का इंतजार जवान का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे थे। अब गाने को देखकर खान के फैंस बेहद एक्साइडेट नज़र आ रहे हैं।
दरअसल, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर काफी चर्चा है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने करोड़ो खर्च किए हैं। आज इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है उसमें भी 15 करोड़ रुपये खर्च हुए है। जो बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे महंगा गाना होगा। इस गाने के कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर है।
मालूम हो कि, इस गाने को हिंदी के आलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ किया गया है। तमिल में इस गाने का नाम वंधा एडम और तेलुगु में धुम्मे धुलिपेला है। इस फिल्म में शाहरुख, विजय के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि नजर आएगी। वहीं, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आपको इस फिल्म में कैमिया रोल से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगी। जबकि शाहरुख खान इस फिल्म में एक बार फिर से डबल रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म का ट्रेलर को नहीं रिलीज़ किया गया है। लेकिन, इसका पहला गाना आज रिलीज़ कर दिया गया है। सिनेमाघर में यह मूवी 9 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है।
आपको बता दे कि, इस फिल्म में किंग खान के लुक और स्टाइल ने सबको दीवाना बना दिया। इस गाने में एक्टर के अलग-अलग लुक को देखकर उनके फैंस काफी हैरान रह गए। गाने में किंग खान का डांस देखकर फैंस उनसे काफी इम्प्रेस है। इस सॉन्ग ‘जिंदा बंदा’ की शूटिंग चेन्नई में पांच दिनों तक हुई है। इसको लेकर 1000 डांसर्स को बाहर से लाया गया था। जिनके साथ शाहरुख खान डांस करते दिखे।
REPORT - BANDANA