Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
02-Dec-2023 07:42 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पटना जंक्शन से लापता हुई नाबालिग लड़की से अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां ई रिक्शा चालक सागर महतो लड़की को अपने साथ रखना चाहता था। ऐसे में उसके लड़की के मांग में सिंदूर भर उसे अपने घर भी ले गया था। लेकिन, ई रिक्शा चालक सागर महतो की पहली पत्नी से दोनों को घर से भगा दिया। इसके बाद आरोपित किशोरी को दो रात बक्सर स्टेशन पर रखा था। वहां उसने दुष्कर्म किया था। इस मामले का सच किशोरी की शिकायत के बाद आया है।
वहीं, शिकायत में बाद एक्शन में आई रेल पुलिस ने ई रिक्शा ड्राइवर सागर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पटना जंक्शन से किशोरी के अपहरण करने वाले की पहचान अभी नहीं हुई है। इसके साथ ही अभी तक इस बात का भी खुलासा नहीं हो सका है कि किशोरी पटना से बक्सर कैसे पहुंची। रेल एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपित का चेहरा साफ दिख रहा है। उसकी गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं।
मालूम हो कि, यह मामला 27 नवंबर का है। जब बक्सर निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी को इलाज कराने के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस से पटना आया था। प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित गेट संख्या चार पर लड़की को बैठाकर वह पानी लेने गए थे। जब वे वापस आये तो पाया कि उनकी बेटी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब लड़की नहीं मिली तो पीड़ित ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। रेल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें एक व्यक्ति उनकी पुत्री को ले जाता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी गई।
वहीं, इस घटना के दो दिन बीतने के बाद 29 नवंबर को एक रिक्शा चालक पीड़िता को उसके घर पर लेकर पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने पर रेल पुलिस ने ई रिक्शा चालक सागर महतो को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में पता चला कि सागर भोजपुर जिले के कोईलवर थाना अंतर्गत कायमनगर का रहने वाला है। रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि सागर महतो को किशोरी 27 नवंबर को ही बक्सर के ज्योति चौक स्थित डीएवी स्कूल के समीप मिली थी।
जिसके बाद वह अपहृता के मांग में सिंदूर डालकर शादी की और उसे अपने घर ले गया था। लेकिन ई रिक्शा चालक की पत्नी दोनों को घर में रखने से मना कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद आरोपित किशोरी को दो रात तक बक्सर रेलवे स्टेशन पर अपने साथ रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद उसने पुलिस का एक्शन देखने के बाद लड़की से पता पूछ उसके घर छोड़ने चला गया था। वहां लोगों ने उसे दबोच पुलिस के हवाले दिया।
उधर, इस मामले में एसएसपी ने बताया कि जांच में सागर महतो का अपहरण करने वाले से कोई लिंक नहीं मिली है। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। अपहरणकर्ता की पहचान करने वाले को इनाम दिया जाएगा।