ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / खुद को थानेदार बता छीन लिया ATM कार्ड, 53 हजार रूपये निकालने के...

खुद को थानेदार बता छीन लिया ATM कार्ड, 53 हजार रूपये निकालने के बाद पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी भी फुल कराया

12-Aug-2024 06:42 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खुद को थानेदार बता शख्स ने एटीएम से पैसा निकालने आए युवक से उसका ATM कार्ड छीन लिया और खाते से 53 हजार रुपया निकाल लिया और उसी कार्ड से बाइक की टंकी भी फुल करवा लिया। पुलिस के नाम पर सहरसा में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। 


पीड़ित की पहचान सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के कोरलाही स्थित वार्ड नंबर 44 निवासी सहदेव शर्मा के पुत्र बलराम शर्मा के रूप में हुई है। जब वो एटीएम से पैसे निकालने गया तो एक शख्स ने खुद को सदर थानाध्यक्ष बताया। थानेदार बता उसका एटीएम कार्ड छीन लिया और उससे निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने सदर थाने में आवेदन दिया है। 


पीड़ित ने बताया कि रविवार की दोपहर हटियागाछी स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से वो पैसा निकालने गया था। जैसे ही एटीएम कार्ड निकालकर एटीएम के अंदर घुसा उसके पीछे से ब्लू रंग का टी-शर्ट व जींस पहना एक व्यक्ति भी एटीएम के भीतर घुसा और रौब दिखाते हुए कहने लगा कि मैं सहरसा थानाध्यक्ष अनुराग ठाकुर हूं। एटीएम का विजिट करने आया हूं। जल्दी से अपना बैलेंस चेक करो और यहां से निकलो। उसके बाद पीड़ित ने अपना कार्ड मशीन में डालकर जैसे ही पिन कोड डाला उस शख्स ने उसका पिन नंबर देख लिया और पीड़ित का एटीएम कार्ड मशीन से खींचकर अपने पास रख लिया। 


पीड़ित ने जब उस व्यक्ति से अपना एटीएम कार्ड मांगा तो उसने पुलिस का धौंस दिखाते उसे डराने धमकाने लगा और एटीएम से बाहर निकलकर खड़ी बुलेट बाईक पर चढ़ने लगा। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। उसी दौरान पीड़ित ने उस व्यक्ति की चुपके से फोटो भी खींच ली। लेकिन खुद को थानाध्यक्ष बताने वाला फर्जी व्यक्ति वहां से भाग निकला और विभिन्न एटीएम में जाकर पीड़ित के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर करीब 53 हजार रुपया की अवैध निकासी कर ली। 


यही नहीं एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर जयदेव पेट्रोप पंप पर बुलेट बाइक का पेट्रोल टंकी को फुल कराया। पेट्रोल का पैसा भी वो पीड़ित के एटीएम कार्ड से ही पेमेंट किया। पीड़ित ने थाने में इस बात की शिकायत की है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। अपराधी पुलिस का नाम लेकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं जिससे पुलिस का नाम बदनाम हो रहा है। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए।