Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
18-May-2024 10:07 AM
By First Bihar
NAWADA : बिहार के नवादा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिजली की करंट लगने से एक किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई है। वहीं, मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। यह पूरा मामला वारसलीगंज प्रखंड के रायकर गांव का है। जहां करंट लगने से किसान की मौत हुई है।
मृतक किसान की पहचान स्वर्गीय दुर्गा महतो के 50 वर्षीय पुत्र ईश्वरी महतो के रूप में की गई है। मृतक किसान अपने खेत में पटवन करने के लिए गए था लेकिन इसी दौरान पटवन करते समय अचानक बिजली की करंट की चपेट में आ गये।जिसके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने देखा कि खेत में गिरे है। इसके बाद गांव के लोग वहां पर पहुंच कर खेत में गिरे किसान को उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहीं, अस्पताल पहुंचने के बाद किसान को डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस के द्वारा मौत की खबर मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देर रात नवादा भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक किसान घर का एक ही ऐसे व्यक्ति थे जो पूरा काम करके अपने घर परिवार को चला रहे थे। लेकिन अचानक मौत की खबर सुनने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
उधर, इस पूरे मामले पर वारसलीगंज के थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा ने कहा कि करंट लगने से किसान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है।