ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....

Home / news / खेत का फोटो खींचने गये कृषि समन्वयक को लोगों ने जमकर पीटा, अब...

खेत का फोटो खींचने गये कृषि समन्वयक को लोगों ने जमकर पीटा, अब वीडियो हो रहा वायरल

30-Apr-2023 02:15 PM

By First Bihar

ARRAH: फसल सहायता योजना के सत्यापन के लिए खेत का फोटो खींचने गये कृषि समन्वयक नीरज कुमार की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने जब नीरज कुमार से पूछा कि हमारा नाम जैविक खेती में क्यों नहीं जोड़े? जवाब नहीं मिलने के बाद लोगों ने लात-घुसें से कृषि समन्वयक की धुनाई कर दी। इतना ही नहीं उन पर लाठी-डंडे भी बरसाए गये। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। 


किसी तरह नीरज कुमार अपनी जान बचाकर भागा। पीड़ित ने थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान लोगों ने उसका आईकार्ड, सोने की चेन, नकद कैश और जरूरी कागजात छीन लिया। इस बात की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी।


कृषि समन्वयक की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किये जाने का मामला 24 अप्रैल का है। घटना पश्चिमी गुंडी पंचायत के गलचौर गांव की है। पीड़ित कृषि समन्वयक नीरज ने गांव के राजू राम औ उनके बेटे राहुल समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है। 


जब लोग नीरज की पिटाई कर रहे थे तभी किसी ने चोरी छिपे पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग कृषि समन्वयक को लात घूसें से पीट रहे हैं वही कई के हाथों में लाठी डंडे भी दिख रहे हैं जिससे नीरज कुमार को पीटा जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।