बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
23-Apr-2023 04:28 PM
By First Bihar
DESK: किसी ने सच ही कहा है कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ इसी तरह का वाक्या एक युवक के साथ हुआ है। कल तक जो एक एक पैसे का मोहताज था आज करोड़पति बन गया है। यह चमत्कार हुआ है राजस्थान के बाडमेर जिले के रहने वाले महेंद्र सिंह भाटी के साथ। भाटी की किस्मत ने चंद घंटों में ही उसे फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। करोड़पति बने महेंद्र सिंह भाटी के परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है, घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
दरअसल, बाड़मेर के गिराब गांव निवासी महेंद्र सिंह भाटी ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए अपनी किस्मत बदल दी। My11Circle एप्लीकेशन पर ऑनलाइन गेम खेलकर भाटी ने एक करोड़ रुपए जीत लिये। इस जीत में भाटी की पत्नी ने उसका भरपूर सहयोग किया। महेंद्र सिंह भाटी पिछले पांच साल से अपनी पत्नी अनिता कंवर की मदद से My11Circle पर ऑनलाइन गेम खेल रहे थे और आखीरकार भाटी की किस्मत ने साथ दे दिया।
एक करोड़ रुपए जीतने के बाद पति-पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं है। महेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि साल 2018-19 से ही वे अलग अलग गेमिंग एप के जरिए वे अपनी किस्मत आजमा रहे थे। बार बार हार मिलने के बावजूद भाटी की पत्नी उनका हौसला अफजाई करती थी और आखिरकार वह दिन भी आया जब किस्मत ने साथ दिया और गेमिंग एप पर क्रिकेट टीम बनाकर एक करोड़ रुपए जीत गए।
जीत के बाद महेंद्र सिंह भाटी के पास जब कंपनी की तरफ से कॉल आया और डिटेल मांगे गए तो उन्हें पहले विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब कंपनी की तरफ से उनके पास ऑफिसियल मेल आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अकाउंट डिटेल भेजने के तीसरे दिन ही महेंद्र सिंह भाटी के खाते में 30 फीसदी टैक्स काटकर 70 लाख रुपए जमा हो गए। भाटी जीत के पैसों से कोई व्यवसाय शुरू करने की बात कहते हैं।


बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...