बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
20-Apr-2024 11:13 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया और कहा कि बीजेपी की 400 पार वाली फिल्म पहले ही दिन सुपर फ्लॉप हो गई है। इसके बाद अब इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। सिन्हा ने कहा कि इस बार पारिवारिक जमींदारी खत्म हो जाएगी।
विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव क्या कहेंगे! क्या कभी वह अपने बारे में लिखेंगे कि वह फ्लॉप हो गए हैं। मैं साफ तौर पर करता हूं कि उनकी पारिवारिक जमीदारी समाप्त हो जाएगी इस बार के चुनाव में। उनके परिवार का एक भी सदस्य चुनाव नहीं जीतेगा और उन लोगों का खाता भी नहीं खुलेगा। बिहार को लुटने वाले बिहार को बर्बाद करने वाले अब दिल्ली जाकर देश को लुटने का काम करेंगे। आखिर उनके पास कौन सा विजन है? बिहार की जनता उन्हें यह अवसर नहीं देने जा रही है और वह यह गलती कभी नहीं करेगी।
उधर, राहुल गांधी के कटिहार आगमन को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी जब अपना ही क्षेत्र छोड़कर भाग जाते हैं तो दूसरे के क्षेत्र में आकर कितना वोट दिलवा सकते हैं। इसके अलावा सम्राट ने कहा कि आज ऐसे नेता बिहार आ रहे हैं, जिन्होंने लालू यादव को मुखिया तक नहीं बनने देने का प्रण लिया है। लालू यादव को सड़क पर लाकर खड़ा करने का काम किसी ने किया है, तो उस व्यक्ति का नाम है राहुल गांधी।