सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
17-Jun-2024 08:48 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब कर्नाटक सरकार की तरफ से जनता को एक बड़ा झटका मिला है। कर्नाटक सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद अब इस मसले को लेकर एनडीए की तरफ से कांग्रेस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एनडीए के कई नेता कह रहे हैं कि लोगों के खाते में खटाखट रुपये तो नहीं आए लेकिन खटाखट महंगाई जरूर बढ़ गई।
दरअसल, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कर्नाटक सरकार की आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की सत्ता वाले राज्यों में कीमतें कम हैं।
पुरी ने अपने एक्स में पोस्ट लिखा है, 'खटाखट बढ़ गई महंगाई। इस फैसले की वजह से कर्नाटक के लोगों को खाद्य पदार्थों, कपड़ों, दवाओं और जरूरत की सभी वस्तुओं के लिए अधिक रकम चुकानी होगी। ईंधन की कीमतें सीधे तौर पर दूसरी वस्तुओं के दाम पर असर डालती हैं। चुनाव बीतते ही इस तरह के फैसले कांग्रेस के पाखंड को उजागर करता है।
उधर, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार पर हमला बोला है। जनता दल (सेक्युलर) नेता ने कहा, 'मैं राज्य के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपके टैक्स का पैसा इस सरकार की ओर से लूटा जा रहा है। मैं राज्य के लोगों से बड़े स्तर पर विरोध करने की अपील करता हूं।'
आपको बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के ठीक बाद कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस फैसले को लेकर विपक्षी जद (एस) और भारतीय जनता पार्टी सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ है। विपक्षी दलों को ओर से इसे लेकर जमकर हमले बोले जा रहे हैं।