बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
02-Dec-2022 02:37 PM
MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण जिले से है, जहां खनन माफियायों ने जिला खनन पदाधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। मामला केसरिया थाना क्षेत्र का है। बदमाशों ने खनन पदाधिकारी पर चार राउंड फायरिंग की लेकिन गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए। हालांकि इस दौरान माफियाओं ने बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा लिया और मौके से भाग निकले।
दरअसल, गंडक नदी के सत्तर घाट पर अवैध खनन की सूचना पाकर जिला खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी जांच करने गई थी। उन्होंने वहां खनन माफिया को बालू खनन का काम करते देखा जिसके बाद उन्होंने एक ट्रैक्टर को जब्त किया और होमगार्ड पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन इसी दौरान वहां ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। खनन माफियाओं ने गोलीबारी शुरु कर दी और जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा लिया।
गोलीबारी की घटना में खनन पदाधिकारी के गाड़ी के शीशे पूरी तरह टूट गए। खनन पदाधिकारी केसरिया थाना पहुंची. पुलिस को आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, सूचना पाकर पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया, जिसका नाम शंभू यादव है।