घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी
26-Oct-2023 08:02 PM
By First Bihar
SHEOHAR: कहते हैं कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी..थोड़ी सी लापरवाही बड़ी आफत बनकर सामने आ जाती है। शिवहर में एक महिला इस लापरवाही की वजह से आज अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। महिला के शरीर का 90% भाग आग से जल गया वह बुरी तरह से झुलस चुकी है। उसकी इस हालत को देखकर परिवारवाले भी हैरान हैं।
बताया जाता है कि महिला घर के किचन में खाना बना रही थी तभी रसोई गैस के संपर्क में आने से उसके दुपट्टे में आग लग गयी। दुपट्टे से धुआं निकलने और देखते ही देखते आग फैलने की वजह से वह बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद पूरे शरीर में आग लग गयी। आग लगने से पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया। शरीब का 90 फीसदी भाग जल गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
आनन-फानन में परिजन उसे शिवहर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज शुरू हुआ। महिला की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। घायल महिला की पहचान मोतिहारी के फेनहारा थाना क्षेत्र निवासी तबरेज आलम की पत्नी 25 वर्षीय अनीशा खातून के रूप में हुई है।