बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
13-May-2024 02:26 PM
By First Bihar
VAISHALI : खैनी खाने वालों की एक बुरी आदत होती है कि जिस किसी को वह खैनी बनाते देखते हैं, उसके पास जाकर मांगने लगते हैं। कुछ लोग तो अपनी चिनौटी ही थमा देते हैं लेकिन वही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खैनी देने से इनकार कर देते हैं। वैशाली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
जहां खैनी मांगने पर युवक को बाएं हाथ में गोली मार दी गयी है। खैनी खाने के विवाद में गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान लावापुर महनार निवासी उपेंद्र राय के 26 वर्षीय पुत्र संजय के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। वही, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना वैशाली के महनार थानाक्षेत्र के अलीपुर चौक की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।