बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश
16-Nov-2019 08:58 AM
PATNA: खगौल के थानेदार मुकेश कुमार पर अपराधियों के साथ मिलकर 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है. फुलवारीशरीफ के रहने वाले कन्हैया नाम के शख्स ने आरोप लगाया है कि खगौल थानेदार मुकेश कुमार मुकचुंद गिरोह को संरक्षण देते हैं, और अपराधियों के साथ मिलकर उससे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है.
पीड़ित कन्हैया ने इस मामले में एसएसपी गरिमा मलिक से शिकायत की है. आरोप है कि थानेदार मुकचुंद गिरोह के शातिर अपराधी राहुल को संरक्षण देते हैं. मुकचुंद के मारे जाने के बाद इस गिरोह की कमान राहुल और उसके दोस्तों के हाथों में है. आरोप है कि खगौल और आसपास के इलाकों में थानेदार की शह पर राहुल लोगों से रंगदारी मांगता है.
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बदमाश राहुल ने उसके साथ मारपीट की और एक लाख की रंगदारी मांगी. जिसके बाद जब वह इसकी शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने राहुल का साथ दिया, और उससे एक महीने के अंदर 15 लाख रुपये की रंगदारी देने को कहा. राहुल ने पुलिसकर्मियों पर टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है.
वहीं एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है. एसएसपी ने दानापुर एसडीओ को 48 घंटे में जांच करके रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.