घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
09-May-2022 05:10 PM
DESK: हाल ही में रिलीज़ हुई साउथ की फिल्म 'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे गाड़ दिए. लोगों के बीच इस फिल्म की कहानी और किरदारों के अभिनय और निर्देशन की जमकर सराहना की जा रही है. लेकिन अब इन फिल्मों को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. यह सामने आया है कि ये फिल्में OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने से पहले ही ऑनलाइन लीक कर दी गयी है. इसका असर इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है.
ऐसी खबर सामने आ रही है कि इन फिल्मों को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाने वाली थी. हालांकि,अब ये फिल्में डाउनलोड करने के लिए कई साइटों पर मौजूद हैं. अगर रिपोर्ट्स की बात की जाए तो रिपोर्ट के मुताबिक, 'आरआरआर' और 'केजीएफ पार्ट-2' फिल्मों को कई साइट्स पर ऑनलाइन लीक कर दी गयी हैं. यह फिल्में लीक ना हों इसके लिए फिल्म निर्माता के द्वारा सुरक्षा के कई इंतेजाम किए गये थे जिसके बाद भी ये फिल्में पाइरेसी के चपेट में आ गयी और लीक हो गयी.
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म पाइरेसी के चपेट में आई हो और लीक हुई हो. इससे पहले भी कई बॉलीवुड और साउथ मूवी ऐसी हैं जिसे लीक किया जा चूका है. जहां अगर हम कुछ फिल्मों की बातें करे तो उनमे प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ और साहिद कपूर की फिल्म भी हाल ही में पाइरेसी की चपेट में आई हैं और लीक हुई हैं, जिसकी वजह से फिल्मों को काफी घाटा का सामना करना पड़ता है.
अगर हम इन फिल्मों की बात करते है तो प्रसान्त नील के निर्देशन में बनी फिल्म ‘KGF चैप्टर 2’ को इसके दर्शकों के द्वारा काफी अच्छे रिव्यु दिए गये हैं. इनके निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हाल ही में 1100 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार किया है. वहीं RRR एक ऐसी फिल्म है जो वर्ल्ड वाइड हजार कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म है, जो यह केवल रिलीज़ के 16 दिन का बनाया रिकॉर्ड है.