बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
07-Aug-2020 02:40 PM
DESK: केरल के इड्डक्की जिले में तेज बारिश के कारण भूस्खलन हो गया है. जिसके कारण अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे 80 से अधिक लोग फंसे हुए हैं. फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.
घटनास्थल राजमला इलाके में कई कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं. वन अधिकारी और अन्य आपातकालीन सेवा के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. अधिकारियों ने बताया है कि इस इलाके में 70 से 80 लोग रहते हैं. केरल के राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि घटनास्थल पर मेडिकल टीम और 15 एंबुलेंस को रवाना किया गया है.
केरल के सीएम ने बचाव अभियान के लिए भारतीय वायु सेना से सहायता का अनुरोध किया है. जिससे लोगों को बचाया जा सके. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले में एक अस्थायी पुल गिर गया था. मुथिरापुझा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण पर्यटन के लोकप्रिय स्थल मुन्नार जैसे निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी देखा गया है. बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक दिन पहले इडुक्की, वायनाड और कोझीकोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था.