PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश
27-Aug-2023 05:01 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बिहार में जातिगत गणना के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब डाटा एंट्री का काम किया जा रहा है। लेकिन जातिगत गणना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अभी भी कई घरों में गणना का काम नहीं हुआ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है। हमलोग चाहते हैं कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए उनका उत्थान होना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय ही एक मात्र उपाय है।
हमारा संकल्प है कि समाज के शोषित, गरीब और दलित समाज सभी का उत्थान हो। लेकिन यह तभी होगा जब रामराज का निर्माण होगा। बीजेपी रामराज के निर्माण के लिए आगे बढ़ रही है। चौबे ने कहा कि हम सभी समाज को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। अश्विनी चौबे ने कहा कि जातीय जनगणना अच्छी बात है। बीजेपी ने इसे लेकर सहमति दी थी लेकिन यह जातिगत गणना किस रूप में है यह सब जानते हैं। बिहार में जातीय गणना करा जाति को जाति से लड़ाने का काम किया जा रहा है। जातीय गणना का इन लोगों ने जिस प्रकार का स्वरूप दिया वो सही नहीं है।
जेडीयू नेताओं के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला है। कहा है कि जो लोग यह साजिश कर रहे हैं कि षड्यंत्र करके पिछले दरवाजे से बीजेपी को गाली दिलवायेंगे। उसके मुखिया खुद मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। गाली देने वाले का तो सत्यानाश होगा ही गाली दिलवाने वाले का भी सत्यानाश हो जाएगा। ये लोग रामचरित्र मानस का भी अपमान करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों का विनाश तय है। अश्विनी चौबे ने कहा कि कृष्ण और राम ने तारिका और रावण का बध किया था। घमंडिया गठबंधन को भी समझना चाहिए कि कृष्ण और राम के हाथों इन सबका भी घमंड चूर हो जाएगा और बिहार की जनता एक ऐसी लकीर खिचेंगी जो राम राज का होगा।
नीतीश को निशाना साधते हुए बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार बैंगलुरु गये थे जहां इनका सपना ध्वस्त हो गया था। वहां से फुफा जी लौट आए थे। मंडप जल गया था लेकिन दूल्हे का ठिकाना नहीं था। अब दूल्हा सब दिन के लिए कुंवारा रह जाएंगा। अश्विनी चौबे ने यह भी कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर भारत की जनता को लूटा था वही काम विपक्षी पार्टियों ने किया है। वो I.N.D.I.A बनाकर घमंडिया में परणित हो गये हैं। ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार का मुंगेरी लाल का हसीन सपना सिर्फ सपना ही बनकर रह जाएगा। पलटू राम का अंतिम अध्याय समाप्त हो जाएगा। वो जीरो पर आउट होंगे।