दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Oct-2021 08:31 PM
DESK: दीवापली पर केंद्रीय कर्मियों को तोहफा मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने एडहॉक बोनस देने की घोषणा कर दी है। अर्धसैनिक बलों को 30 दिनों का बोनस मिलेगा। केंद्र सरकार इस फैसले का लाभ कुछ ही कर्मियों को मिलेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर एडहॉक बोनस दिए जाने को मंजूरी मिल गई है। वित्त मंत्रालय ने केंद्री कर्मियों को दीपावली के मौके पर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने की घोषणा कर दी है। ग्रुप सी और बी के नॉन गजटेड कर्मी जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
वही अर्धसैनिक बलों को भी इसका लाभ मिलेगा। बोनस ऐसे कर्मियों को दिया जाएगा जो 31 मार्च 2021 तक सेवा में रहे हैं। इस दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार ड्यूटी किए हो। वित्त मंत्रालय की माने तो वैसे कर्मी जो अस्थायी रूप से काम कर रहे हैं उन्हें भी बोनस दिया जाएगा।
लेकिन यदि काम बीच में यदि छोड़ दिए हो तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। वही ऐसे कर्मी जो 31 मार्च से पहले ही सेवानिवृत हो गये है या उनका निधन हो गया हैं। लेकिन वित्तीय वर्ष में उन्होंने छह महीने तक नियमित काम किया है तो उन्हें एडहॉक बोनस का लाभ मिलेगा।
पार्ट टाइम कर्मियों को एडहॉक बोनस नहीं दिया जाएगा। वे कर्मचारी जो पिछले तीन साल से अलग-अलग विभागों में काम कर रहे थे और 31 मार्च 2021 को भी वे किसी विभाग में थे। इनके लिए भी एक नियम बनाया गया है। इनकी योग्यता तीन साल के कार्यकाल से तय होगी। एक साल में 240 दिन के दौरान वे एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में चले गए हों और उन्हें एक्सग्रेसिया या दूसरे भत्ते नहीं मिलें हों तो उन्हें बोनस दिया जाएगा।
इसके अलावा यदि कोई केजुअल लेबर है और उसे वित्तीय वर्ष में नियमित किया गया है लेकिन वह 31 मार्च 2021 को छह माह की नियमित सेवा वाली योग्यता पूरी नहीं करता है तो उसे इस बोनस का फायदा नहीं मिलेगा। उसे नियमित कर्मियों की तरह बोनस का लाभ नहीं मिल सकता।