नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
19-Feb-2023 02:33 PM
By First Bihar
DESK: अपने डीए में वृद्धि की प्रतीक्षा केंद्रीय कर्मचारी कर रहे हैं। लेकिन अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही होली का गिफ्ट मिलने वाला है। केंद्र सरकार इसकी तैयारियों में जुटी हुई है।
ऐसी संभावना जतायी जा रही है सरकारी कर्मियों के डीए में वृद्धि को लेकर एक मार्च को फैसला लिया जा सकता है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए और दो महीने (जनवरी-फरवरी) का एरियर दिये जाने पर मुहर लगेगी।
केंद्रीय कर्मचारी भी डीए और एरियर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि महंगाई भत्ता 38 से बढ़ाकर 42 फीसदी किया जाएगा। जिससे 48 लाख केंद्रीय कर्मियों और 63 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिल सकेगा।
बता दें कि पिछले साल भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी थी। जिसके बाद कर्मचारियों का डीए 34 से बढ़ाकर 38 फीसदी हो गया था। अब 38 से 42 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, अभी इस पर किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।