ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज पहली बार पटना पहुंचेंगे पारस, बड़ा सवाल.....

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज पहली बार पटना पहुंचेंगे पारस, बड़ा सवाल.. चिराग पर क्या बोलेंगे?

23-Aug-2021 07:46 AM

PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पशुपति कुमार पारस आज पहली बार पटना पहुंचेंगे। एलजेपी पारस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति पारस आज दोपहर पटना पहुंचने वाले हैं। उनके स्वागत को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं ने बड़ी तैयारी की है। पटना एयरपोर्ट से उनका स्वागत किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के तर्ज पर उनके काफिले को भी एयरपोर्ट से निकलने के बाद शेखपुरा मोड़, बेली रोड,  आयकर गोलंबर होते हुए ले जाने की तैयारी है।


पशुपति पारस पटना पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर जाएंगे। चिराग पासवान ने पिछले दिनों अपनी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हाजीपुर से ही की थी। इस बार चाचा पशुपति पारस की बारी है। पशुपति पारस का काफिला बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए महात्मा गांधी सेतु से हाजीपुर जाएगा। हाजीपुर में चौरसिया चौक के पास एक के सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। यहीं पर प्रदेश भर से आए पशुपति पारस के समर्थक को उनका स्वागत करेंगे। इस मौके पर एलजेपी पारस गुट के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज, सांसद महबूब अली कैसर, सांसद वीणा देवी, सांसद चंदन सिंह और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह भी मौजूद रहेंगे।



केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार पटना पहुंचने वाले पशुपति पारस अपने भतीजे चिराग पासवान को लेकर क्या रुख रखते हैं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। चिराग को लेकर पारस का रवैया नरम रहता है या फिर वह आशीर्वाद यात्रा का जवाब देते हैं यह देखना होगा। हालांकि मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब तक पशुपति पारस ने चिराग पासवान पर कोई प्रतिक्रिया देने से परहेज किया है। इसके पीछे असल मकसद यही है कि वह चिराग को सहानुभूति नहीं बटोरने देना चाहते।