बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
21-Feb-2021 12:40 PM
DESK : गुजरात की 6 महानगर पालिकाओं के लिए आज मतदान जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद पहुंचे हैं और उन्होंने अपने परिवार के साथ जाकर नगर निकाय के लिए मतदान किया है. गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी और बेटे जय शाह भी वोटिंग करने पहुंचे थे. वोटिंग के बाद अमित शाह ने विक्ट्री साइन दिखाया. इसके बाद अमित शाह आज ही वापस लौट जाएंगे. दिल्ली में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ आज होने वाली बैठक में उन्हें मौजूद रहना है.
गुजरात की 6 महानगर पालिकाओं के लिए हो रहे वोटिंग को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. अहमदाबाद, राजकोट बड़ोदरा, सूरत, भावनगर, जामनगर के लिए आज वोटिंग हो रही है, कुल 575 वार्ड के लिए सुबह 7:00 बजे से वोटिंग का काम शुरू हुआ था जो शाम 6:00 बजे तक चलेगा, मतगणना 23 फरवरी को होगी, गुजरात में कोरोनावायरस में सबसे बड़ा चुनाव है.
नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के 575, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470 उम्मीदवार मैदान में हैं. इतना ही नहीं ओवैसी की पार्टी ने भी यहां अपने उम्मीदवार उतारे हैं. आपको बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री सीएम विजय रुपाणी कोरोना संक्रमित होते हुए भी आज शाम वोटिंग के लिए जाएंगे. नियमों के मुताबिक सबसे आखिर में मतदान कर सकते हैं. विजय रूपानी PPE किट पहनकर मतदान करेंगे. नगर निगम चुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपानी के लिए एक परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है. इसके नतीजे से ही पता चलेगा कि विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात की जनता किस मिजाज की तरफ बढ़ रही है.
गुजरात नगर निकाय चुनाव की अहमियत को इस बात से समझा जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल ने आज निगम चुनाव के पहले ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी के लिए वोट से एक मौका मांगा है. वहीं असदुद्दीन ओवैसी भी अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए बैठे हैं.