Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
22-Sep-2024 09:29 AM
By First Bihar
RANCHI : झारखंड में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले तमाम राजकीय और राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी अपनी तैयारी में लग गई है। इस बीच केंद्र की सत्ता में काबिज भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट में झारखंड के एक कुर्मी नेता को जगह दी जाएगी।
दरअसल, भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड को और प्रतिनिधित्व मिलेगा। कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। चौहान ने कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। इसके संकेत भाजपा की परिवर्तन यात्रा में देखने को मिल रहे हैं। लोगों की भीड़ बता रही है कि जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग की पार्टी है। हमारा सर्वव्यापी व सर्व स्पर्शी दृष्टिकोण रहता है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में चुनाव समिति की अगली बैठक होगी। हमारा प्रयास है कि तब प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाये। झारखंड में होने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उधर, शिवराज ने कहा कि इस बार कैंडिडेट के चयन में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जायेगी। पार्टी ने पहले ही हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की राय ले ली है। हर विधानसभा में पार्टी के 250-300 कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद के तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम दिये हैं। इसकी स्क्रूटनी का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की राय के साथ सामाजिक समीकरण, हर वर्ग का प्रतिनिधित्व और सर्वे रिपोर्ट को ध्यान रखा जायेगा।