रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
21-Jun-2021 02:01 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार यह चर्चा हो रही है कि जनता दल यूनाइटेड से कई चेहरों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाने वाले हैं लेकिन सीएम के दौरे को लेकर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद ललन सिंह का ताजा बयान सामने आया है.
जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा बेहद निजी है और वह अपने इलाज के सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं. ललन सिंह ने यह तो नहीं बताया है कि नीतीश कुमार को आखिर कौन सी परेशानी है. लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं.
जेडीयू सांसद ने आगे कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलों का दौर चल रहा है. वह वाकई हैरत भरा है. केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार कब होगा और इसमें कौन लोग शामिल होंगे, यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है. ऐसे में प्रधानमंत्री के अधिकार के ऊपर कोई टिप्पणी या अकल लगाना ठीक नहीं है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल में खुद के शामिल होने की अटकलों पर लोकसभा सांसद ललन सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि आगे क्या होने वाला है और वह इस पर कोई टिप्पणी भी नहीं करना चाहते. ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विशेषाधिकार पर कोई बात कहना ठीक नहीं होगा.