गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू
03-Sep-2023 02:48 PM
By First Bihar
PATNA: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। एक राष्ट्र एक चुनाव की चर्चा से ही विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है और I.N.D.I.A गठबंधन के तमाम दलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।वन नेशन वन इलेक्शन पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वन नेशन वन इलेक्शन को देश और राज्यों पर हमला बताया है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि, 'इंडिया यानि भारत, राज्यों का एक संघ है. 'एक देश-एक चुनाव' का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है'।
बता दें कि केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की दिशा में अपना कदम बढ़ा दिया है। लॉ मिनिस्ट्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। केंद्र सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 8 सदस्यीय कमेटी के गठन के बाद देशभर में इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है और सरकार के इस फैसले से विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है।