गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय
21-Mar-2024 08:20 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। ईडी के अधिकारियों ने केजरीवाल के फोन को जब्त कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता को घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। घर के बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है।
बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी 9 समन भेज चुकी है। 10वें समन लेकर ईडी की टीम आज उनके आवास पर पहुंच गये। पीएमएलए की धारा 50 के तहत उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ से पहले केजरीवाल के फोन को ईडी ने जब्त कर लिया। किसी को घर के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है।
घर के बाहर रैप जवानों को तैनात किया गया है। महिला जवानों की भी तैनाती की गयी है। केजरीवाल से घर के अंदर ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। इस दौरान पूरे घर की तलाशी भी ली जा रही है। बता दें कि केजरीवाल की लीगल टीम ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद ईडी की टीम 10वां समन देने और पूछताछ के लिए उनके घर पर पहुंच गई।