ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / केजरीवाल के बहाने निशाने पर तेजस्वी, मंत्री संजय झा बोले.. पहले बिहार तो...

केजरीवाल के बहाने निशाने पर तेजस्वी, मंत्री संजय झा बोले.. पहले बिहार तो आइए नेता प्रतिपक्ष

09-May-2020 11:18 AM

PATNA:  बिहारी मजदूरों और छात्रों को लेकर दो हजार बस और 50 ट्रेनें का किराया देने की बात करने वाले तेजस्वी यादव पर जेडीयू ने पलटवार किया है. मंत्री संजय झा ने कहा कि तेजस्वी को तो पहले सामने तो आना चाहिए. वह बार-बार संकट की घड़ी में गायब हो जाते हैं.

तेजस्वी के पास पैसे की कमी नहीं

संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास पैसे की कमी थोड़े ही है. उनके पास इतना पैसा है कि इनकम टैक्स और ईडी भी आज तक पता नहीं लगा पाई. पहले तो वह बिहार आए. उनको ई पास दिलाने में हमलोग सहयोग करेंगे. उनका रिकॉर्ड रहा है कि जब भी आपदा बिहार में आता है तो वह राज्य से गायब रहते हैं. 

दिल्ली सरकार बोल रही झूठ

संजय झा ने कहा कि दिल्ली सरकार गंदी राजनीति कर रही है. पहले जानकारी देते हैं कि बिहारी मजदूरों का दिल्ली सरकार पैसा दे रही है. लेकिन आपदा विभाग को लिखते हैं कि इसका पैसा मजदूरों को नहीं मुझे भेजिए. आप के नेता पैसा देने का झूठ बोल रहे हैं. दिल्ली के विकास में मजदूरों का काफी योगदान देंगे. फिर भी ये लोग मजदूरों के साथ छलावा कर रहे है.  सीएम नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि क्वॉरेंटाइन सेंटर से जाने वाले मजदूरों को जो खर्च है उसके अलावे उनको 500 रुपए जाने के दौरान दिया जाएगा.