Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम
05-Nov-2021 08:15 AM
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी आज पांचवीं बार केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। उनकी यात्रा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी आज केदारनाथ से 400 करोड़ रूपए से ज्यादा की योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान कई योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा तो कई नई योजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी। पीएम मोदी आज सुबह-सवेरे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम का स्वागत किया। इसके बाद पीएम केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। केदारनाथ पहुंचने पर वह पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए केदारनाथ धाम में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। केदारनाथ धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आपको बता दें कि आदि शंकराचार्य में यहीं पर समाधि ली थी प्रधानमंत्री इस स्थल पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं।
केदारनाथ धाम में सरकार की तरफ से केदारपुरी की स्थापना की गई है। प्रधानमंत्री इस नई केदारपुरी का उद्घाटन भी करने वाले हैं। साल 2013 में आई आपदा के बाद प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में एक बार फिर से निर्माण में कार्य की शुरुआत करने की इच्छा जताई थी लेकिन तब कई कारणों से इसकी शुरुआत नहीं हो सकी थी। अब प्रधानमंत्री कई योजनाओं का शुभारंभ करने वाले हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ऐसे वक्त में केदारधाम पहुंचे हैं जब 6 नवंबर को केदारनाथ के कपाट बंद होने वाले हैं।