Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी
22-Dec-2023 02:14 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई।इस बैठक से पहले जदयू के सभी नेता और कार्यकर्ता उम्मीद में थे कि नीतीश कुमार को इंडिया अलायंस में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे करके उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके बाद अब जदयू के नेता अपने सहयोगी दल कांग्रेस को लेकर काफी तीखी बयानबाजी कर रह हैं। जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि- जनता नीतीश कुमार को जानता है किसी खरगे फरगे को नहीं जानता।
गोपाल मंडल ने कहा कि- पब्लिक खरगे फरगे का नाम भी नहीं जानती है। अभी आप उनका नाम बोले हैं तो हम सुने हैं। मुझे तो पता भी नहीं था कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आप बोले तो मैं जान गया। उनको कुछ मुख्य लोग जानते होंगे। लेकिन आम पब्लिक सिर्फ नीतीश कुमार को जानती है। गोपाल मंडल ने दावा किया कि नीतीश कुमार ही प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि सब कोई नीतीश कुमार को जानता है।
इसके आगे गोपाल मंडल ने कहा कि यदि सत्ता से भाजपा को बेदखल करना है तो उसके लिए नीतीश कुमार जरूरी हैं। जब तक नीतीश कुमार को नहीं चुना जाएगा तब तक भाजपा को नहीं हराया जा सकता है। नीतीश कुमार इस देश की जनता जानती है जबकि खड़गे को कोई भी नहीं पहचानता है। रही बात कांग्रेस तो कहीं भी वो अकेले चुनाव लड़ कर जीत लें तब न हम उनको जानें।
आपको बताते चलें कि, विधायक गोपाल मंडल ने पहली बार ऐसा विवादित बयान नहीं दिया है। अक्सर वह ऐसी हरकतों के लिए चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों हाथ में पिस्तौल लहराते सरकारी अस्पताल में चले गए और सवाल पूछने पर मीडिया कर्मियों के साथ गाली गलौज कर दी। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली। इसके बाद प्रशासन ने गोपाल मंडल की पिस्टल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। अब गोपाल मंडल डांस पार्टी में नाचते हुए देखे गए। ट्रेन में उनका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी वायरल हुए।