मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
14-Dec-2024 05:26 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी से अचानक शनिवार को धुआं निकलने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। ट्रेन में सवार यात्रियों को यह आशंका सता रही थी कि कही ट्रेन में आग तो नहीं लग गयी।
इस बात को लेकर उस बोगी में सवार यात्री दहशत में थे। यात्रियों के शोर मचाता देख ट्रेन के ड्राइवर ने गाड़ी को रोक दिया। ट्रेन से उतर कर देखा कि ब्रेक शू से धुआं निकल रहा है। पंडारक और मेकरा हॉल्ट के बीच यह घटना हुई। ट्रेन से धुंआ निकलता देख यात्री अपना-अपना सामान लेकर ट्रेन से बाहर निकल गये।
इस दौरान यह ट्रेन आधे घंटे तक पंडारक और मेकरा हॉल्ट के बीच रूकी रही. ड्राइवर ने इस बात की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन का परीक्षण किया गया और इस समस्या को ठीक किया गया। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.