मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Jan-2023 09:23 PM
KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के दिघरी इलाका स्थित एनएच - 81 पर यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 8 लोगों की जान चली गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोढ़ा थाना पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है। ऐसी सूचना आ रही है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।
हालांकि कि इस बात की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। एसडीपीओ समेत तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे हुए हैं। हादसे के कारण गेड़ाबाड़ी मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। पुलिस यातायात को बहाल करने में जुटी है।
ताजा जानकारी के अनुसार सभी मृतक खेरिया गांव के रहने वाले थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। कटिहार स्टेशन से कहीं जाने के लिए निकले थे तभी सभी हादसे के शिकार हो गये।

