बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
23-Nov-2020 07:58 PM
KHAGARIA : जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक भाई ने अपने ही सगे भाई का मर्डर कर दिया है. मृतक व्यक्ति पेशे से शिक्षक बताये जा रहे हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना खगड़िया जिले के परबत्ता थाना इलाके की है. जहां सलारपुर गांव में घरेलू विवाद में भाई ने अपने सगे और शिक्षक भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक व्यक्ति की पहचान सलारपुर गांव के रहने वाले रिटायर्ड टीचर प्रमानन्द सिंह के बेटे राकेश कुमार (35) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि राकेश कुमार भी पेशे से एक शिक्षक ही थे, जो गांव के पास ही उदयपुर मिडिल स्कूल में पदस्थापित थे.
उधर शिक्षक की मौत की खबर मोबाइल से मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने बताया कि म्रुतक शिक्षक का शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों के बयान के बाद कानूनी प्रक्रिया अपनायी जाएगी.