ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान

Home / news / कश्मीर की मासूम बच्ची ने की PM मोदी से खास अपील, वीडियो वायरल...

कश्मीर की मासूम बच्ची ने की PM मोदी से खास अपील, वीडियो वायरल होने के बाद एलजी ने लिया एक्शन

01-Jun-2021 12:40 PM

DESK: कोरोना संकट के कारण जहां देश में सभी स्कूलें बंद है। इस दौरान बच्चे घर में ही ONLINE क्लास कर रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेस बच्चों के लिए परेशानी का सबब भी बना हुआ है। इसे लेकर कश्मीर की 6 साल की बच्ची ने शिकायत की है। सोशल मीडिया पर इस बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बच्ची पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए कहती है कि मोदी साहब बच्चों को आखिर इतना काम क्यों करना पड़ता है। उसकी ऑनलाइन क्लास सुबह 10 बजे शुरू होती है और 2 बजे तक चलती है। जिसमें इंग्लिश, मैथ्स, उर्दू और ईवीएस पढ़ना पड़ता है।

     

सोशल मीडिया पर बच्ची की शिकायत भरा वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है। 6 साल की बच्ची ऑनलाइन क्लास से नाखुश है। स्कूल से मिलने वाले होमवर्क और लंबी क्लास को लेकर भी परेशान है।


वीडियो के वायरल होने के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस मामले पर संज्ञान लिया। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि बहुत ही मनमोहक शिकायत, स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 48 घंटे के भीतर नीति बनाने का निर्देश दिया है।


उन्होंने लिखा कि बचपन की मासूमियत भगवान का उपहार है और उनके दिन जीवंत, आनंद और आनंद से भरे होने चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि बच्ची की इस गुजारिश के बाद ऑनलाइन क्लास में बढ़ने वाले पढ़ाई के बोझ में बच्चों को कुछ राहत मिलेगी।