ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमला, पेट्रोलिंग पार्टी का जवान घायल

कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमला, पेट्रोलिंग पार्टी का जवान घायल

12-Aug-2020 04:17 PM

DESK : कश्मीर घाटी से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. कश्मीर के बारामूला में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में पेट्रोलिंग पार्टी का एक जवान घायल हो गया है. पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए हमले के बाद की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है और सेना का एक जवान शहीद हो गए. 


यह हमला श्रीनगर बारामुला नेशनल हाईवे पर हुआ. सेना की पेट्रोलिंग पार्टी रेगुलर गश्त पर थी. इसी दौरान घात लगाकर बैठे आतंकियों ने हमला कर दिया. सेना के घायल जवान को तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक टाइम पास होटल के पास आतंकियों ने फायरिंग की है. हालांकि फायरिंग के बाद हमलावर वहां से निकल भागने में सफल रहे हैं.


news image


सेना ने इस पूरे इलाके को तेलकर तलाशी अभियान की शुरुआत कर दी है. सुरक्षाबलों ने आज ही पुलवामा जिले के कामराजीपोरा में एक आतंकी को मार गिराया है. सुरक्षा जानकारी मिली थी कि यहां सेब के बागान में दो आतंकी छिपे हुए हैं. जिसके बाद ऑपरेशन चलाया गया. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ललहारी, रियाज नाइकू के बाद एचएम का मुख्य कमांडर बना था और वह कश्मीर में मोस्ट वांटेड स्थानीय आतंकवादी कमांडर था. डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि ललहारी के खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज थीं. डीजीपी ने आगे कहा, "वह 22 मई को पुलवामा शहर में हेड कांस्टेबल अनूप सिंह की हत्या में भी शामिल था." 


पुलिस प्रमुख ने कहा कि ललहारी ने हिजबुल के एक ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में शुरुआत की थी, जिसके लिए उसे सार्वजनिक सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था. पीएसए नजरबंदी खत्म करने के बाद वह हिजबुल रैंक में शामिल हो गया था. अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए.