ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे

Home / news / काशी में मोदी : संसदीय क्षेत्र के दौरे पर प्रधानमंत्री, रुद्राक्ष सेंटर समेत...

काशी में मोदी : संसदीय क्षेत्र के दौरे पर प्रधानमंत्री, रुद्राक्ष सेंटर समेत कई योजनाओं का किया उद्धघाटन

15-Jul-2021 11:43 AM

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज वाराणसी को तकरीबन 15,00 करोड़ रुपए की अलग-अलग योजनाओं की सौगात दे रहे हैं. वाराणसी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है. 


तकरीबन 8 महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं. आज जिन योजनाओं को उन्होंने वाराणसी के लोगों के लिए शुरू किया है. उनमें बहुचर्चित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर भी शामिल है. सुबह तकरीबन साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए. 



बीएचयू कैंपस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस के लोगों से कई बातें साझा की है. आज काशी के विकास से जुड़े 15,00 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करने का अवसर मुझे मिला है. बनारस के विकास के लिए जो कुछ भी हो रहा है वो सबकुछ महादेव के आशीर्वाद और बनारस की जनता के प्रयास से ही जारी है.


प्रधानमंत्री ने कहा कि "बीते कुछ महीने हम सभी के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं. कोरोना वायरस के बदले हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया था. लेकिन काशी सहित, यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया. देश का सबसे बड़ा प्रदेश जिसकी आबादी दुनिया के दर्जनों बड़े-बड़े देशों से भी ज्यादा हो, वहां कोरोना की दूसरी लहर को जिस तरह यूपी ने संभाला, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका वो अभूतपूर्व है."