ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत

करवा चौथ के दिन पत्नी के बाद पति ने की आत्महत्या, ऑफिस से घर लेट से पहुंचने से थी नाराज

करवा चौथ के दिन पत्नी के बाद पति ने की आत्महत्या, ऑफिस से घर लेट से पहुंचने से थी नाराज

21-Oct-2024 03:09 PM

By First Bihar

DESK: करवा चौथ के दिन पति के विलंब से घर आने से गुस्साईं पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पति नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में काम करता था। ऑफिस का काम निपटाने में उसे समय लग गया जिसके कारण वो घर लेट से पहुंचा। वही पत्नी करवा चौथ का व्रत कर रखी थी और पति के इंतजार में बैठी थी। पति के घर लेट आने से वो गुस्सा हो गयी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद पत्नी घर से बाहर निकल गई और आ रही ट्रेन के सामने कूद गयी।


 ट्रेन की चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गयी। पत्नी को अपने आंख के सामने आत्महत्या करते देख पति ने भी बड़ा कदम उठा लिया। घर जाकर उसने पत्नी साड़ी गले में लपेटकर फंदे से झूल गया और उसने भी आत्महत्या कर ली।  करवा चौथ के दिन पति-पत्नी दोनों की मौत हो गयी। जिसके बाद खुशियों का त्यौहार अचानक गम में तब्दिल हो गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। करवा चौथ के दिन हुई इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।


घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर की है जहां हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नांगल सिरस गांव में रविवार की रात 38 साल के  घनश्याम बुनकर और उनकी 35 वर्षीय पत्नी मोनिका ने बड़ा कदम उठा लिया। जिसकी चर्चा अभी भी हो रही है। दरअसल करवा चौथ के दिन देरी से घर पहुंचने के कारण मोनिका अपने पति घनश्याम से नाराज हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और मोनिका घर से निकल गई। मोनिका को मनाने के लिए घनश्याम भी निकल गया लेकिन अचानक पत्नी मोनिका ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी और आत्महत्या कर ली। पत्नी इतना बड़ा कदम उठा लेगी यह बात कभी घनश्याम सपने में भी नहीं सोचा था। लेकिन अपने आंखों के सामने उसने पत्नी को ट्रेन के सामने कूदते देखा जिसके बाद उसने भी वही किया जो पत्नी ने किया था। 


कुछ देर बाद वो घर पहुंचा और पत्नी की साड़ी का फंदा लगा सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाने की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि घनश्याम ने सुसाइड करने से पहले अपने बड़े भाई को वाट्सएप पर यह मैसेज भेजा था कि भाई, मैं हार गया सॉरी! मेरी पत्नी ट्रेन के आगे कट गई। इतना लिखने के बाद घनश्याम ने मौत को गले लगा लिया।