बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
05-Nov-2020 09:59 AM
DESK : करवा चौथ पर जहां पूरे देश में सुहागिन महिलाएं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा तो वहीं गाजियाबाद में एक पत्नी का अपने पति से जरा सी बात पर ऐसा झगड़ा हुआ कि दोनों थाने तक पहुंच गए.
घटना गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके की है, जहां एक पत्नी ने महंगी साड़ी नहीं दिलाने पर सरेआम पति की धुनाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पत्नी-पति करवा चौथ के लिए साड़ी खरिदने एक कपड़ों के शोरूम पर पहुंचे.
जहां पत्नी को काफी देर बाद एक 12 हजार की साड़ी पसंद आई और उसने पति से वहीं साड़ी दिलाने की बात कही. लेकिन पति ने महंगा होने के कारण वो साड़ी दिलाने से मना किया तो पत्नी भड़क गई, पति ने पहले तो उसे सस्ती साड़ी लेने के लिए समझाया और जब वो नहीं मानी तो एक थप्पड़ रसीद कर दिया. इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने सरेआम शोरूम में ही पति की जमकर धुनाई कर दी. फिर मामला थाने पहुंचा और पुलिस दोलों को थाने लेकर गई, जहां समझा-बुझा कर दोनों को घर वापस भेज दिया गया.