Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन
23-Jan-2024 09:58 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान केंद्र सरकार ने किया है। पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने वाले स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले का बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने स्वागत किया है।
जीवन कुमार ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की है यह बेहद ही खुशी की बात है। गरीबों और पिछड़ों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिये जाने की घोषणा कर केंद्र सरकार ने अच्छी पहल की है। केंद्र सरकार के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।
जन नायक कर्पूरी ठाकुर की तरह अतिपिछड़ा समाज से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। जीवन कुमार ने केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार करने का काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने बिहार के गुदरी के लाल कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देने का काम किया है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की मौत के 36 साल बाद देश का सर्वोच्च सम्मान देने का फैसला लिया गया है। 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती है और इसके एक दिन पहले केंद्र सरकार ने यह एलान किया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आखिरी बार 2019 में भूपेन हजारिका को भारत रत्न से नवाजा था जिसके बाद अब यह उपाधि कर्पूरी ठाकुर को दी गयी है। मोदी सरकार ने अब तक सात लोगों को भारत रत्न दिया है और आठवें भारत रत्न की घोषणा आज की गयी है।