दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Jan-2020 04:13 PM
DESK: केरल की रहने वाली करमाला मोडेक्स के दावे को बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल ने आज खारिज कर दिया है, कहा कि उस महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इस तरह का आरोप कोई भी किसी महिला पर लगा सकता है. यह लोग वसूली करने वाले लोग है. डीएनए टेस्ट के सवाल पर भड़क गई और कहा कि कोई कुत्ता अगर उठकर भौंकना शुरू करे तो आप मुझसे उम्मीद नहीं कर सकते कि मैं भी भौंकने लगूं. मेरी बेटी कविता खुद 1997 में पैदा हुई थी.
महिला ने बेटी होने का किया है दावा, 50 करोड़ रुपए मांगी है हर्जाना
तिरुवनंतपुरम की रहने वाली 45 साल की करमाला मोडेक्स ने दावा किया है कि जब वह चार दिन की थी तो अनुराधा पौडवाल ने उसे पालन पोषण करने वाले पोंनाचन को सौंप दिया था. क्योंकि उस समय अनुराधा का करियर बुलंदी पर था. वह बच्चे संभालने को लेकर तैयार नहीं थी. इसलिए उसने मुझे पोंनाचन को सौंप दिया.वकील अनिल प्रसाद ने कहा कि करमाला जिस बचपन और जिंदगी की हकदार थीं, उन्हें उससे वंचित रखा गया. इसलिए करमाला को मुआवजा मिलना चाहिए. महिला ने इसको लेकर अनुराधा से 50 करोड़ रुपए हर्जाना की मांग की है. यही नहीं उसने डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी की है.
पिता ने मरने से पहले किया खुलासा
करमाला ने दावा किया कि मुझे पालकर बड़ा करने वाले पोंनाचन सेना में थे. वह इस दौरान महाराष्ट्र में पदस्थापित थे बाद में उनका ट्रांसफर केरल हो गया. वह अनुराधा के अच्छे दोस्त थे. लेकिन वह मरने से पहले यह बात बताई. यह बात उनकी पत्नी को भी पता नहीं था. उनके पहले से तीन संतान थी और वह चौथे के रूप में मुझे पाल पोषकर बड़ा किया. मैंने अनुराधा से कई बार कॉल करके संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन कोई जवाब नहीं दिया और जान बूझकर मेरे नंबर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया.