Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
30-Jan-2021 11:09 AM
DESK: कर्नाटक के एक कांग्रेस एमएलसी पर सदन में पॉर्न वीडियो देखने का आरोप बीजेपी ने लगाया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता प्रकाश राठौड़ विधान परिषद में वह अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो देख रहे थे. सदन की गरिमा गिराने का आरोप लगाकर बीजेपी ने इस्तीफा मांगा है.
वीडियो वायरल
कांग्रेस नेता प्रकाश राठौड़ का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस क्लिप में विधान परिषद में बैठे राठौड़ अपने मोबाइल फोन पर कुछ अश्लील वीडियो भी देखे गए. लेकिन कांग्रेस नेता ने उस वीडियो को क्लिक नहीं किया और आगे बढ़ गए. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने हमला बोला है.
कांग्रेस नेता ने दी सफाई
बीजेपी के आरोप के बाद कांग्रेस नेता ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि फोन की मेमोरी फुल थी. इसलिए वो अपने फोन पर आई कुछ फाइलें डिलीट कर रहे थे. इस सामान्य घटनाक्रम को इश्यू बना लिया गया. उन्होंने सच्चाई दिखाने की अपील की है.
2012 में 3 मंत्री भी देख रहे थे पॉर्न वीडियो
इससे पहले 2012 में भी कर्नाटक में विधानसभा में कार्यवाही के दौरान 3 मंत्री मोबाइल पर पॉर्न वीडियो देख रहे थे. इस वीडियो कैमरे में कैद हुआ था. जिसके बाद बीजेपी सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी. जिसके बाद तीनों मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा था.