ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / कर्मचारियों के काम से खुश होकर दवा कंपनी के मालिक ने लिया बड़ा...

कर्मचारियों के काम से खुश होकर दवा कंपनी के मालिक ने लिया बड़ा फैसला, दिवाली गिफ्ट में सभी को दी कार

01-Nov-2023 09:43 PM

By First Bihar

DESK: अपने 12 कर्मचारियों के काम से खुश होकर दवा कंपनी के मालिक ने सभी को दिवाली गिफ्ट के तौर पर कार भेंट किया है। इन सभी कर्मियों को टाटा पंच कार तोहफे में दिया गया है। दिवाली गिफ्ट को पाकर कर्मचारी काफी खुश हैं। उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है। इस बार की दिवाली इन कर्मियों के लिए खास बन गयी है। मामला चंडीगढ़ के पंचकूला की है जहां की एक फार्मा कंपनी के मालिक एमके भाटिया ने अपने कर्मचारियों की ईमानदारी और मेहनत को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया। 


दवा कंपनी के मालिक का कहना है कि मेरे सभी कर्मचारी स्टार हैं। उनकी सालों की मेहनत के बदौलत ही आज हमारी कंपनी मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कभी अपने कर्मचारियों से कहा था कि कंपनी की तरफ से वे सभी को एक दिन कार गिफ्ट करेंगे और आज वह दिन आ गया। कंपनी के मालिक ने दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को कार गिफ्ट कर अपना वादा पूरा किया है। 


लेकिन कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें कार चलाना तक नहीं आता है। कंपनी द्वारा कार गिफ्ट किये जाने के बाद अब वे कार चलाना सीख रहे हैं। कंपनी के मालिक ने जैसे ही इस बात का ऐलान किया सभी कर्मचारी खुशी से झूम उठे। कंपनी के इस फैसले से कर्मचारियों के फैमिली भी काफी खुश हैं। जब कर्मचारी ने अपने फैमिली को यह बात फोन पर बतायी तो कुछ देर के लिए उन्हें यकीन नहीं हुआ उन्हें लगा कि मजाक कर रहे हैं। 


कंपनी के मालिक का बड़ा दिल देखकर और इस गिफ्ट को पाकर पूरा परिवार काफी खुश है। जिन कर्मचारियों को कार गिफ्ट किया गया उसमें महिला कर्मी भी शामिल हैं जिन्हें कार ड्राइव करना नहीं आता है लेकिन अब उन्होंने कार ड्राइविंग सीखने का फैसला लिया है। अब वो इसी कार से ऑफिस पहुंचेगी। जिन कर्मियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर कार मिला उन्होंने कंपनी के मालिक को धन्यवाद दिया है।