ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / भारत चीन को सिखाएगा सबक, खराब रिजल्ट देने वाले एंटीबॉडी टेस्ट किट का...

भारत चीन को सिखाएगा सबक, खराब रिजल्ट देने वाले एंटीबॉडी टेस्ट किट का रोकेगा पैसा

24-Apr-2020 03:03 PM

DELHI: कोरोना टेस्ट के लिए मंगाया गया एंटीबॉडी किट सही से रिजल्ट नहीं देने के शिकायत के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार ऐसे रिजल्ट देने वाले  चीन समेत कई देशों का पैसा रोकेगा. सिर्फ चीन से ही भारत ने 5 लाख किट मंगाई थी. लेकिन राजस्थान समेत कई राज्यों ने इसके खराब रिजल्ट के बारे में शिकायत सरकार से की है. 

किसी को नहीं देगा पैसा

आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. हर्षवर्धन ने कहा कि जिन देशों से किट मंगाया गया है खराब रिजल्ट देने वाले देशों को पैसा नहीं दिया जाएगा. जिसमें चीन समेत कई देश शामिल है.


राजस्थान के अलावे कई राज्यों ने की शिकायत

देश में सबसे पहले कोरोना टेस्ट के लिए रैपिड एंटीबॉडी किट इस्तेमाल करने की शुरूआत राजस्थान ने की थी. कुछ दिनों के बाद राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायत की यह सही से रिडल्ट नहीं दे रहा है. 100 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जब इससे जांच की गई तो सिर्फ 5 लोगों की रिपोर्ट ही एंटीबॉडी किट से सही बताई, बाकी पॉजिटिव को वह निगेटिव बता दिया. इसके बाद आईसीएमआर ने दो-तीन अन्य राज्यों से इसके टेस्टिंग के बारे में पूछा और वहां पर भी सही नहीं मिला. जिसके बाद इसके टेस्ट पर रोक लगा दिया गया है. बिहार सरकार को 6200 किट मिला था इसके अलावे टेंडर भी निकाला था.