मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
04-Aug-2023 11:14 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कपलिंग टूटने की वजह से कोयला लदे मालगाड़ी के 4 डिब्बे अलग हो गये। क्यूल-झाझा मुख्य रेलखंड के जमुई रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म के पास चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बे दो हिस्सों में बंट गए।
बताया जाता है कि मालगाड़ी का कपलिंग खुल जाने के कारण दो डिब्बे अलग हुए थे। जिसके कारण कुछ दूर तक मालगाड़ी आगे चली गए। घटना जमुई रेलवे स्टेशन के पास सुबह 7.48 मिनट की है। वही 8.02 मिनट पर डब्बे को जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। गनीमत रही कि ट्रेन इस दौरान डीरेल नहीं हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। झाझा की ओर से आ रही एक मालगाड़ी जिस पर कोयला लदा हुआ था।
जिसके पीछे के तीन डिब्बे गाड़ी से अलग हो गए। इंजन से जुड़े डिब्बे आगे की ओर रवाना हो गए। ट्रेन की रफ्तार अधिक नहीं होने के कारण तीन डिब्बे जमुई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर थोड़ी दूरी पर जाकर रुक गए। इस दौरान प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए आए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले में जमुई स्टेशन के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
वही प्रत्यक्षदर्शी कुली जयराम रावत ने बताया की कोयला लदा मालगाड़ी झाझा की ओर से आ रही थी। जो लुप लाइन होते हुए आगे स्टेशन की ओर जा रहा था तभी मालगाड़ी का कपलिंग खुल जाने के कारण तीन डिब्बे अगल हो गए। इसकी सूचना तुरंत मालगाड़ी के ड्राइवर को दी गई और गाड़ी को रुकवा कर मालगाड़ी को बैक किया गया। वहीं 10 मिनट में दोनों अलग हुए डब्बे के कपलिंग को जोड़कर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ ना ही किसी ट्रेन की प्रभावित होने की सूचना है।