BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
15-May-2023 06:28 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के कानून मंत्री शमीम अहमद खुद कानूनी दांव पेच में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नेता श्याम बिहारी प्रसाद की चुनाव याचिका को रद्द करने के लिए शमीम अहमद ने अंतरिम याचिका दायर की थी। जिसे आज पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। ऐसे में JDU नेता श्याम बिहारी प्रसाद की चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। इस मामले पर अगली सुनवाई 18 मई को होगी।
बता दें कि कानून मंत्री शमीम अहमद के द्वारा दायर अंतरिम याचिका में यह कहा गया था कि याचिका में कारण नहीं बताया गया है। उनके वकील एसडी संजय ने कोर्ट को कहा कि मंत्री शमीम अहमद के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमें लंबित थे। जिसकी जानकारी नॉमिनेशन के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को दे दी थी।
जबकि जेडीयू नेता का आरोप है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नरकटिया से राजद प्रत्याशी शमीम अहमद ने कथित रूप से शपथ पत्र में गलत जानकारी देकर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद ने उनके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर दी। जेडीयू नेता ने शमीम अहमद पर गलत सूचना देकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। अब इस मामले की सुनवाई 18 मई को होगी।